मिसाइल से हमला हजारों सैनिक की मौत, भीषण युद्ध, रूस की चेतावनी

 


आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध जारी है। दोनों देश एक दसूरे पर तोप, मिसाइल और फाइटर जेट से हमला कर रहे हैं। अब इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मध्यपूर्व से आतंकियों के आर्मेनिया के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने पर गंभीर चिंता जताई है।

पुतिन ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोलियन पशिनियन से फोन पर बातचीत की है और हालात की जानकारी ली। आर्मेनिया की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोलियन पशिनियन ने नागोर्नो-कराबाख के क्षेत्र में जारी जंग पर बात की है।

दोनों नेताओं ने छह दिनों में तीसरी बार फोन पर बातचीत की है। तुर्की के उकसावे वाले बयानों को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन नाराज हैं।

पुतिन ने अजरबैजान की ओर लड़ाई लड़ रहे तुर्की समर्थित आतंकियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सभी देशों से तत्काल युद्धविराम करने की अपील भी की है। गौरतलब है कि सोमवार से तुर्की समर्थित अजरबैजान की सेना अर्मेनिया की सेना से युद्ध लड़ रही है। कहा जा रहा है कि अगर इस युद्ध में रूस ने आर्मेनिया की मदद की तो युद्ध का दायरा और बढ़ जाएगा। अभी तक इसमें सैकड़ों आम लोगों और हजारों सैनिकों के मारे जाने की बात कही जा रही है।


Post a Comment

0 Comments