संदिग्ध परिस्तिथियों में नदी में तैरती लाश मिलने से गाँव मे सनसनी


1-परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
2-रंजिशन हत्या कर आंख फोड़ने का लगाया आरोप
3-युवक गन्ने की खेत का करने गया था रखवाली
4-अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी विधिक कार्यवाई
5-बाबागंज थाना धानेपुर के एक व्यापारी के मारपीट के बाद गोण्डा मुख्यालय पर ट्रेन से कट कर मौत
6-हत्या की लोग व्यक्त कर रहें आशंका

गोण्डा जिले में उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी गाँव के पास सपा नेता विजय सिंह उर्फ टिंटु सिंह के भतीजे की संदिग्ध परिस्तिथियों में नदी में तैरती लाश मिलने से गाँव मे सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना पर मौके पर स्थानीय व सीओ तरबगंज पहुच जांच में जुट गये।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है। वही मृतक के परिजन युवक की आंख फोड़ने, हत्या कर नदी में फेकने का आरोप लगा रहे है।जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में बाद परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की बात कर रहे है।
 जिले में उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के सपा नेता विजय सिंह उर्फ टिंटु सिंह का भतीजा 18 बर्षीय राजवीर सिंह उर्फ राजू की लाश नदी में तैरती मिली है। जिसके बाद उमरीबेगमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद घटना स्थल पर सीओ महावीर सिंह पहुच कर जांच शुरू किया। राजवीर सिंह की लाश मिलने के बाद परिजनों ने युवक की हत्या कर नदी में फेकने का आरोप लगाया है। बताते चले कि सपा नेता टिंटु सिंह,भाई लाठी सिंह व अन्य लोगो पर 3 अप्रैल को आपसी विवाद में फायरिंग की थी जिसमे सपा नेता लाठी सिंह सहित दो लोगो की मौत हो गयी है। इस मामले में मृतक का भाई चश्मदीद गवाह है। वही जब इस बारे में मृतक के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 18 बर्षीय राजवीर सिंह की लाश नदी में मिली है। युवक की एक आंख फोड़ हत्या  कर कुछ लोगो ने शव को नदी में फेंक दिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए लाए है।
 जब इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार से बात की गयी तो इनोहने बताया कि उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 बर्षीय युवक की लाश नदी में मिली है पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेंगी।
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक रेल क्रासिंग पर एक युवक की कट कर मौत हो गयी,युवक की भी हत्या का आरोप लगाया है युवक थाना धानेपुर के बाबागंज का निवासी था। जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments